सत्ता सुख का समझौता प्लान
अगर आप PDA वर्ग से हैं और BJP का समर्थन नही करते तो आप नक्सली हैं। अगर आप हिन्दू हैं और BJP का समर्थन नही करते तो आप देशद्रोही हैं। अगर आप मुस्लिम हैं और BJP का समर्थन नही करते तो पाकिस्तानी हैं। पर.. मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू ने मुसलमानों के उत्थान के लिए जो घोषणा किये हैं, BJP समर्थन में है और केंद्र में मोदी सरकार चंद्रबाबू के भुजाओं पर टिकी है। यहाँ अब मामला राष्ट्रहित का है। अगर इसी घोषणा के साथ चंद्रबाबू नायडू INDIA गठबंधन में सरकार बनाते तो मीडिया और भाजपा इस गठबंधन को हिन्दू विरोधी बताता। अब जरा चंद्रबाबू सरकार के घोषणायों पर एक नजर डाले। भाजपा की गठबंधन की साथी टीडीपी के घोषणा पत्र का कुछ अंश: 50 बरस से ऊपर के मुसलमानों को पेंशन हर बड़े शहर में ईदगाह और कब्रिस्तान के लिए जमीन 5 लाख बिना ब्याज के मुसलमानों को लोन इमामों की तनख्वाह 10 हजार रुपए हर मस्जिद के रखरखाव के लिए 5 हजार महीना और 1 लाख रुपए एकमुश्त सहायता राशि। इसके अलावा मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण का वादा हर सभा में चंद्रबाबू नायडू ने किया ही है।आदि।। जयश्रीराम।।।