अगस्त क्रांति
अगस्त क्रांति दिवस पर सपा ने किया "बापू "का सम्मान देवरिया शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भारत में ब्रिटिश शासन की पूर्ण समाप्ति हेतु 9 अगस्त 1942, अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में "अगस्त क्रान्ति दिवस" पर आज देवरिया शहर के नगर पालिका परिषद स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आज़ादी के लिए पूर्ण समर्पित एवं सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस दौरान सपा नेता बेचूलाल चौधरी, ह्रदयनारायण जायसवाल, लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमजान अली, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा उर्फ पंकज वर्मा,ज्ञानचंद यादव, गिरीश जायसवाल, काका चौधरी, अनीश कुशवाहा,आकाश यादव, राहुल कनौजिया, लारेब रहमान आदि मौजूद रहे।